वाराणसी में प्रतिभा का धमाका! स्ट्रीट वेंडर के बेटे सूर्यदीप बने टॉपर, बेटियों ने भी बढ़ाया मान

वाराणसी में यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्ट्रीट वेंडर के बेटे सूर्यदीप ने 96.83% अंक के साथ टॉप किया, वहीं मानसी यादव, साक्षी पांडेय और वैशाली मौर्य ने भी जिले का नाम रोशन किया।

 

वाराणसी। वाराणसी में यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कई मायनों में खास रहा। इस बार छात्रों ने न केवल बेहतर अंक हासिल किए, बल्कि अपने सपनों और संघर्ष की प्रेरणादायक कहानियां भी सामने आईं।

स्ट्रीट वेंडर के बेटे ने किया कमाल

जिले के हाईस्कूल टॉपर सूर्यदीप ने 96.83 प्रतिशत अंक हासिल कर न सिर्फ जिले में पहला स्थान पाया, बल्कि प्रदेश के टॉप-10 में भी जगह बनाई। उनके पिता स्ट्रीट वेंडरों के साथ काम करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद सूर्यदीप का सपना आईआईटी में पढ़ाई कर बड़ा इंजीनियर बनने का है।

लाइनमैन की बेटी का बड़ा लक्ष्य

मानसी यादव ने 96 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। उनके पिता लाइनमैन हैं और मानसी का लक्ष्य यूपीएससी पास कर क्लास-वन अधिकारी बनना है।

मजदूर के बेटे ने पाया तीसरा स्थान

शिवम कुमार ने 95.83 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। आर्थिक तंगी के चलते वह ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। उनका सपना भी आईआईटी में प्रवेश पाने का है।

इंटरमीडिएट में साक्षी पांडेय अव्वल

इंटरमीडिएट में साक्षी पांडेय ने 94.40 प्रतिशत अंक के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया। उनके पिता डॉक्टर हैं और उन्हीं से प्रेरित होकर साक्षी भी नीट की तैयारी कर डॉक्टर बनना चाहती हैं।

IAS बनने का सपना देख रही वैशाली

वैशाली मौर्य ने 92 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनके पिता अधिवक्ता हैं और वैशाली का सपना सिविल सेवा में जाकर आईएएस अधिकारी बनना है। तीसरे स्थान पर रितु वर्मा रहीं, जिन्होंने 92 प्रतिशत अंक हासिल किए और वह भी यूपीएससी की तैयारी करना चाहती हैं।

प्रधानाचार्य भावुक हुए

इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि कई दशकों बाद उनके विद्यालय को टॉपर मिला है। प्रिसिंपल सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उनके भावुक होने का कारण यह था कि वह इसी दिन का सपना पिछले दो सालों से देख रहे थे।यूपी बोर्ड की परीक्षा में दशकों बाद किसी सरकारी कॉलेज के छात्र ने प्रदेश की टाप-10 की मेरिट सूची में स्थान बनाया है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/PMg3-KL-Lng?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/PMg3-KL-Lng/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

उन्होने बताया की एग्जाम के समय मैंने सभी छात्र-छात्राओं से यह वायदा किया था कि जो भी छात्र प्रदेश की टाप-10 में आएंगे उन्हें वह अपने वेतन से एक लाख रुपए इनाम देंगे। रिजल्ट आते ही उन्होंने कहा- वह टॉपर सूर्यदीप को एक लाख रुपए का चेक देंगे। ‘जब मैं पहली बार सूर्यदीप से मिला तो उसकी प्रतिभा हमें दिख गई थी और बस उसके बाद उस पर फोकस किया गया।

वाराणसी के छात्रों की यह सफलता साबित करती है कि मेहनत और लक्ष्य के साथ किसी भी परिस्थिति में सफलता हासिल की जा सकती है। इन छात्रों की कहानियां आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं।