दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर रामनगर में उत्साह, नवयुवक समिति ने की भव्य तैयारी

आस्था और उल्लास के बीच रामनगर में सजा मां दुर्गा का भव्य दरबार
 

वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र में श्री श्री दुर्गा पूजा नवयुवक समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा महोत्सव हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया जा रहा है। समिति की ओर से भव्य पंडाल का निर्माण कर मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

पूजा आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारी और सदस्य पूरे उत्साह के साथ व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। पंडाल में धार्मिक माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सूरज गुप्ता, महामंत्री रोशन गुप्ता, उपाध्यक्ष रामप्रसाद यादव, अखिलेश पाल, सोनू गुप्ता, विनोद विश्वकर्मा, दिलीप गुप्ता, शिवम साहनी, लाल बाबू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।