वाराणसी दौरे पर सीएम योगी, कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ के किए दर्शन-पूजन
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। स्थानीय सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ विकास कार्यों के प्रगति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा के पश्चात् चौकाघाट स्थित विद्युत सब स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान विद्युत सब स्टेशन पर चल रहे कार्य के प्रगति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने सभी कार्य समय से पूरा कराए जाने हेतु निर्देशित किया।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी के कोतवाल कालभैरव जी तथा देवाधिदेव श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत् दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।
निरीक्षण एवं दर्शन पूजन के दौरान श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, खादी ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान, स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, महापौर अशोक तिवारी, सदस्य विधान परिषद राय धर्मेंद्र सिंह, विधायक डॉ अवधेश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, त्रिभुवन राम, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।