आगामी त्योहारों को लेकर नागरिक सुरक्षा ने कसी कमर, बैठक में बनी रणनीति

 विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा
 

वाराणसी। नागरिक सुरक्षा वाराणसी की मासिक बैठक चेतगंज स्थित कार्यालय में डिप्टी कंट्रोलर (DC) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नागरिक सुरक्षा के बड़ी संख्या में सम्मानित स्वयंसेवकों ने उपस्थित होकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान डिप्टी कंट्रोलर एवं दोनों सहायक डिप्टी कंट्रोलर (ADC) ने बताया कि स्वयंसेवकों के रिन्यूवल, नियुक्ति एवं परिचय पत्र से संबंधित कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके साथ ही आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा एवं व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर स्वयंसेवकों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्लास्टिक के परिचय पत्र कार्ड तथा लखनऊ में होने वाली ट्रेनिंग के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने इन कार्यों को लेकर सकारात्मक जानकारी साझा की।

बैठक में मौजूद स्वयंसेवकों ने अधिकारियों द्वारा दिए गए सुझावों एवं आगामी कार्ययोजना का स्वागत किया। बैठक के अंत में डिप्टी कंट्रोलर, दोनों ADC, कार्यालय के कर्मचारियों तथा सभी सम्मानित स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सकारात्मक सुझाव एवं सहभागिता की सराहना की गई।