चोलापुर पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई, हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार

 

वाराणसी। कमिश्नरेट पुलिस ने "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। चोलापुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को कटारी ब्लॉक के पीछे स्थित अंडरपास के पास से सभी आरोपितों को दबोचा।

गिरफ्तार आरोपितों में रैचनपुर निवासी अखिलेश उर्फ मोनू राजभर (27), अटेसुआ निवासी अरुण राजभर (21), धौरहरा (चौबेपुर) निवासी हिमांशु कुमार उर्फ सनी (28), शिवरामपुर निवासी आभाष सिंह (23), नेहियां निवासी विशाल सिंह (19), गोसाईंपुर मोहांव निवासी अनिकेत चौहान (20) तथा गुरवट निवासी नमन मिश्रा उर्फ अस्तीशू (25) शामिल हैं।

पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहे और कारतूस बरामद किए हैं, जिनमें एक .32 बोर रिवाल्वर, छह जिंदा कारतूस, एक 7.65 एमएम पिस्टल, दो कारतूस, एक .315 बोर तमंचा, तीन कारतूस, एक 9 एमएम पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, चोरी की एक मोटरसाइकिल तथा विभिन्न कंपनियों के छह मोबाइल फोन शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे अवैध हथियारों का उपयोग डर फैलाने, चोरी, छिनैती और लूट जैसी घटनाओं में करते थे। साथ ही अधिक धन लाभ के लिए तमंचा, पिस्टल और कारतूस की अवैध बिक्री भी करते थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/Glr317O1-zg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Glr317O1-zg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="500">

इस पूरी कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियारों के नेटवर्क पर बड़ी चोट मानी जा रही है। गिरफ्तारी में चोलापुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम के अधिकारी एवं जवानों की अहम भूमिका रही।