वाराणसी पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह, काशी विश्वनाथ धाम में की पूजा-अर्चना
भाजपा प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बाबा विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद
Jul 23, 2026, 13:33 IST
बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे भाजपा महामंत्री धर्मपाल सिंह, विधि-विधान से की पूजा
वाराणसी। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बुधवार सुबह श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। सुबह करीब 7:30 बजे वह मंदिर के गेट नंबर-4 से धाम परिसर में प्रवेश कर गर्भगृह पहुंचे, जहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया।
पूजन के दौरान मंदिर के अर्चक टेक नारायण ने वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार ज्योतिर्लिंग का अभिषेक कराया और मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह के साथ भारतीय जनता पार्टी के संगठन से जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत किया और बाबा विश्वनाथ से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।