भाजपाइयों ने मार्कण्डेय महादेव धाम में मनाया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन

 

वाराणसी। चौबेपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को किसान मोर्चा के जिला शोध प्रमुख गौरव सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्म दिन मार्कण्डेय महादेव मंदिर धाम में विधि-विधान से मनाया। गर्भगृह में विधिवत रुद्राभिषेक करने के बाद हवन पूजन कार्यक्रम चला।


तत्पश्चात मन्दिर परिसर में ही केक काटा कर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष धीरज मिश्रा, विशाल रघुवंशी, श्याम कार्तिक मिश्रा, देवमणि तिवारी, मनीष गुप्ता,बाबू कुशवाहा, बृजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।