बीएचयू छात्र पर जानलेवा हमला, सिर में लगे 8 टांके! साथी छात्र पर FIR दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार, तरुण गौतम ने आरोप लगाया है कि 28 अप्रैल की दोपहर वह अपने कमरे में सो रहा था, तभी उसके साथ रहने वाले छात्र सत्यम कुमार ने अचानक चाकू, कुकर और गिटार से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में तरुण के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर पर आठ टांके लगाए गए।
आरोप है कि हमला करने के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और कमरे को बाहर से बंद कर फरार हो गया। कुछ समय बाद पीड़ित ने मकान मालिक को फोन कर गेट खुलवाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा।
बताया जा रहा है कि दोनों छात्र छित्तूपुर में किराए के कमरे में साथ रहते थे।
घटना की सूचना पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
इस घटना के बाद विश्वविद्यालय और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।