अक्षय तृतीया पर बनारस स्वर्ण कला केंद्र का भव्य लकी ड्रॉ! ₹1.5 लाख कैशबैक बांट विजेताओं को किया सम्मानित...
वाराणसी। बनारस में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर बनारस स्वर्ण कला केंद्र दी ओरिजनल्स की भेलूपुर शाखा में आयोजित भव्य लकी ड्रॉ ऑफर का पुरस्कार वितरण समारोह 3 मई को धूमधाम से संपन्न हुआ। इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्राहकों ने भाग लिया और लकी ड्रा के विजेताओं को सम्मानित करते हुए कुल ₹1.5 लाख का कैशबैक वितरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विजेताओं में खास उत्साह देखने को मिला। इस लकी ड्रॉ के सबसे बड़े विजेता श्री रामजी सिंह बने, जिन्हें ₹10,792 का कैशबैक प्रदान किया गया। समारोह में उपस्थित अन्य विजेताओं को भी आकर्षक कैशबैक और उपहार देकर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे माहौल में खुशी और उल्लास छा गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारती मंथन सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए संस्थान की पारदर्शी व्यवस्था और ग्राहकों के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल ग्राहकों को लाभ पहुंचाते हैं, बल्कि संस्थान और ग्राहकों के बीच विश्वास को भी मजबूत करते हैं।
संस्थान के निदेशक अनिल कुमार जायसवाल ने कहा कि बनारस स्वर्ण कला केंद्र हमेशा ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करता है और भविष्य में भी ऐसे आकर्षक ऑफर्स और कार्यक्रमों के माध्यम से ग्राहकों को लाभ पहुंचाता रहेगा।
उत्साह और उमंग से भरे इस आयोजन ने न सिर्फ विजेताओं के चेहरों पर मुस्कान लाई, बल्कि ग्राहकों और संस्थान के बीच संबंधों को भी और मजबूत कर दिया, जिससे यह कार्यक्रम यादगार बन गया।