Varanasi School Holiday: वाराणसी में 22 और 23 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी बोर्ड के स्कूल, कक्षा 12 तक के छात्रों को अवकाश
Varanasi School Holiday: वाराणसी में दो दिन स्कूलों में रहेगा अवकाश
वाराणसी। Varanasi School Holiday: जिले में 22 और 23 अक्टूबर को सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह की ओर से बुधवार को जारी कार्यालय आदेश में इसकी जानकारी दी गई है। यह आदेश प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों पर लागू होगा।
यह भी पढ़ें- वाराणसी एयर शो के बहाने जानिए भारतीय वायुसेना की पूरी कहानी, स्थापना से लेकर सबसे बड़े पद तक
आदेश के अनुसार, परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के अलावा CBSE, ICSE तथा अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल भी बंद रहेंगे।
22 अक्टूबर को भरत मिलाप के कारण छुट्टी
22 अक्टूबर को नाटी इमली के प्रसिद्ध भरत मिलाप के अवसर पर जिलाधिकारी की ओर से घोषित स्थानीय अवकाश के कारण स्कूल बंद रहेंगे। काशी में भरत मिलाप का आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।
यह भी पढ़ें - वाराणसी एयर शो को लेकर प्रशासन अलर्ट, 22, 24 और 25 अक्टूबर को लागू रहेंगे यातायात प्रतिबंध, बन्द रहेगा राजघाट पुल
23 अक्टूबर को विधान परिषद चुनाव के चलते अवकाश
23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के लिए मतदान होना है। मतदान दिवस के मद्देनजर विशेष आकस्मिक अवकाश की सुविधा से संबंधित मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के 13 अक्टूबर को जारी पत्र का भी आदेश में उल्लेख किया गया है।
स्कूलों को आदेश का पालन करने के निर्देश
जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों को भी आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए कहा गया है।
इस आदेश के बाद वाराणसी में 22 और 23 अक्टूबर को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में अवकाश रहेगा।रहेगा।