ABVP की देशव्यापी मुहिम 'परिसर चलो यात्रा ' पहुंची चंदौली, युवाओं ने किया जोरदार स्वागत...

ABVP's nationwide campaign 'Parisar Chalo Yatra' reached Chandauli, youth gave warm welcome...

 

चंदौली।  विद्यालय परिसर को जीवंत बनाने और परिसर संस्कृति को बहाल करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की देशव्यापी मुहिम ' परिसर चलो यात्रा ' शुक्रवार को चंदौली जनपद पहुंची।

इस दौरान चंदौली मुख्यालय पर दिलीप कुमार सिंह जिला व्यवस्थापक, पवन कुमार सिंह प्रांत संयोजक के नेतृत्व में युवाओं द्वारा परिसर चलो यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान एबीवीपी के काशी प्रांत सहमंत्री नमन श्रीवास्तव ने बताया कि एबीवीपी काशी प्रांत की ओर से आयोजित 'परिसर चलो यात्रा ' के अंतर्गत सोनभद्र के दुद्धी से आरंभ होकर वाराणसी के काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में 06 जून को पहुंचेगी। बताया कि यात्रा का उद्देश्य जागरूकता अभियान के तहत है। इसमें विद्यार्थियों को परिसर जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।


वहीं काशी प्रांत मीडिया सहसंयोजक अभिनव त्रिपाठी ने बताया कि परिसर में विद्यार्थियों की घटती उपस्थिति से उपजे चिंतन के परिणाम स्वरूप ' परिसर चलो अभियान ' वर्ष भर विद्यार्थी परिषद चलायेगी।

बताया कि इस जागरूकता अभियान के माध्यम से परिसर संस्कृति की महत्ता को बताने के साथ - साथ परिवारों में जाकर भी विद्यार्थियों को परिसर जाकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।