जेईई की तैयारी को नया रूप देगा आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0, देशभर की सभी शाखाओं में होगा लागू
वाराणसी। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड ने अपना नया अकादमिक कार्यक्रम ‘आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’ लॉन्च किया है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड, बीआईटीएसएटी और विभिन्न राज्यों की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी को अधिक व्यवस्थित और परिणाम आधारित बनाना है। कंपनी इसे देशभर में अपनी सभी शाखाओं में लागू करेगी। इसकी शुरुआत मौजूदा विद्यार्थियों से होगी।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ चंद्र शेखर रेड्डी गरिसा ने बताया कि इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0 को अनुभवी शिक्षकों की टीम ने तैयार किया है। इसके तहत पाठ्यक्रम, अध्ययन सामग्री और टेस्टिंग व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं।
कार्यक्रम को पहले कुछ चुनिंदा केंद्रों पर लागू किया गया था, जहां से कंपनी ने जेईई 2026 के परिणामों को बेहतर बताया है। अब इसे देशभर के विद्यार्थियों तक पहुंचाने की तैयारी है।
छह प्रमुख आधारों पर तैयार किया गया कार्यक्रम
आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0 को छह प्रमुख स्तंभों पर आधारित किया गया है। इसमें परिणाम केंद्रित पढ़ाई, अनुभवी फैकल्टी, शोध आधारित अध्ययन सामग्री, स्मार्ट टेस्टिंग, प्रदर्शन का विस्तृत विश्लेषण और कक्षा के बाहर भी मेंटरशिप शामिल है।
कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को बुनियादी अवधारणाओं से लेकर कठिन सवालों तक की तैयारी चरणबद्ध तरीके से कराई जाएगी। नए सिरे से तैयार की गई किताबों और स्टडी मटेरियल में परीक्षा के पैटर्न तथा लर्निंग साइंस से जुड़े शोध को शामिल करने की बात कही गई है।
हर टेस्ट के बाद मिलेगी प्रदर्शन की जानकारी
नई टेस्टिंग व्यवस्था में विद्यार्थियों की तैयारी का नियमित आकलन किया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा के बाद उन्हें अपनी मजबूतियों, कमजोरियों और सुधार की जरूरत वाले विषयों की जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों और अभिभावकों को एक ग्रोथ मैप उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे तैयारी में हुई प्रगति का आकलन किया जा सकेगा।
कार्यक्रम में पढ़ाई के अलावा मेंटरशिप और काउंसलिंग पर भी जोर दिया गया है। इसमें जोसा काउंसलिंग से जुड़ा मार्गदर्शन, डाउट सपोर्ट और नियमित अकादमिक सहायता शामिल है।
चार बैच में बांटी गई तैयारी की व्यवस्था
राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च के साथ आकाश ने चार विशेष बैच भी पेश किए हैं। इनमें ऐस, अचीवर, एक्सेलेरेटर और एपेक्स शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, इन बैचों का उद्देश्य विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और शैक्षणिक जरूरतों के अनुसार तैयारी का रास्ता उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम का विस्तार देशभर की आकाश शाखाओं में तत्काल शुरू किया जाएगा। पहले से जुड़े विद्यार्थियों को इस सिस्टम में शामिल किया जाएगा, जबकि नए दाखिले लेने वाले विद्यार्थियों को भी इसी व्यवस्था के तहत पढ़ाई कराई जाएगी। कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए शाखाओं में विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।