काशी विद्यापीठ में छात्राओं का हाईवोल्टेज ड्रामा! फेमस इंफ्लुएंसर वैष्णवी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल...

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में छात्राओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। फेमस इंफ्लुएंसर वैष्णवी का नाम सामने आने के बाद मामला चर्चा में, स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

 
काशी विद्यापीठ में हैलो मेरे प्यारे बनारसियों वैष्णवी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल
 

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में छात्राओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इस घटना में फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर वैष्णवी भी शामिल थीं। घटना के बाद कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

बताया जा रहा है कि मास कम्युनिकेशन तृतीय वर्ष की छात्राओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते जमकर मारपीट में बदल गया। वायरल वीडियो में छात्राएं एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई करती दिखाई दे रही हैं। मौके पर मौजूद छात्रों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर पुरुष प्रॉक्टोरियल स्टाफ मौजूद था, लेकिन छात्राओं के बीच हो रही मारपीट को रोकने के लिए कोई ठोस हस्तक्षेप नहीं किया गया। छात्रों का कहना है कि कई लोग बीच-बचाव करने से इसलिए बचते रहे क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं उन पर छेड़खानी या अभद्रता जैसे आरोप न लग जाएं।

Advertisment by LBN Media PR Agency

सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि वायरल वीडियो के बाद कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।