वाराणसी में विश्वेश्वरगंज स्थित भैरवनाथ व्यापार मंडल द्वारा एक सद्भावना गोष्ठी का आयोजन
वाराणसी। विश्वेश्वरगंज स्थित भैरवनाथ व्यापार मंडल द्वारा एक सद्भावना गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रतीक गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का संचालन अलख नाथ गोस्वामी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि शलभ शर्मा राज्य कर वाराणासी जोन प्रथम रहे। जी यस टी विसंगतियो पर वृहद चर्चाहुई। उन्होंने बताया कि जानकारी जब नहीं रखेगे तो फिर शोषण की संभावना बढ़ जाती है इसके लिए सरकार द्वारा एप के माध्यम से नयी नयी जानकारी के साथ जागरुक व सजग करने का काम कर रही है इसलिए जागरूक निर्भिक बनिये।
इस सद्भावना गोष्ठी मे व्यापारियों को नयी जानकारी दी गयी। इस अवसर पर ओंकारमाहेश्वरी को संरक्षक पद पर सम्मानित किया गया है। बैठक में संजीव सिंह विनोद सिंह मनोज दुबे ओम् कृष्णदास विनोद केशरी दिनेशकुमार चौरसिया बबलू चौरसिया अशोक सेठ सुशील गुप्ता सुरेश चौरसिया छोटेलाल जयसवाल राकेश तिवारी सुरेंद्र गुप्ता मुनमुन जनक जायसवाल शरद केसरी त्रिलोकी जायसवाल संतोष जायसवाल आलोक सेठ गणेश सेठ राजेश गुप्ता अजय यादव सूरज गुप्ता राजेश श्रीवास्तव राधेश्याम गौड़ कन्हैया सेठ सुष्मिता सेठ सुनील चौरसिया शशांक अग्रवाल प्रतीक मल्होत्रा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।