Varanasi breaking news: वाराणसी के मदनपुरा में लगी भीषण आग! इलाके में मची सनसनी, दमकल की टीमें मौके...

जंगमबाड़ी मठ के पास हुई घटना, बगल की झाड़ू की दुकान भी प्रभावित होने की आशंका; मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और नागरिक सुरक्षा संगठन की टीम
 
वाराणसी के मदनपुरा में जंगमबाड़ी मठ के पास लगी आग में सतनाम सिंह की ज्वेलरी दुकान पूरी तरह जल गई। दमकल की टीम और नागरिक सुरक्षा संगठन मौके पर पहुंचे। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

वाराणसी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मदनपुरा इलाके में गुरुवार दोपहर झाड़ू और पेंट की दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेजी से फैलने के कारण आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना के दौरान छह मंजिला इमारत में दो लोग फंस गए, जिन्हें पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

 

जानकारी के अनुसार, मदनपुरा क्षेत्र में संजय प्रजापति की झाड़ू, पेंट और पैकिंग सामग्री की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दुकान के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

दुकान के पास ही सतनाम सिंह की ज्वेलरी की दुकान स्थित होने के कारण आग के आसपास की दुकानों तक फैलने का खतरा बढ़ गया था।

 

घटना की सूचना मिलते ही मदनपुरा चौकी प्रभारी विशाल विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। इसके बाद दमकल की छह गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं।

 

अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

आग लगने के दौरान छह मंजिला इमारत में दो लोग फंस गए थे। पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग से दुकान में हुए नुकसान का आकलन भी किया जाना है।