Varanasi news: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी पहुंचे वाराणसी, नमो घाट पर होगा CNG बोट रैली का आयोजन, चेत सिंह घाट पर लेजर शो

Varanasi news: Union Petroleum Minister Hardeep Singh Puri reached Varanasi, CNG boat rally will be organized at Namo Ghat, laser show at Chet Singh Ghat

 

गंगा के जरिए ग्रीन एनर्जी का संदेश देने के लिए आज वाराणसी में सीएनजी बोट रैली का आयोजन है। नमो घाट पर अब से थोड़ी ही देर बाद सीएनजी बोट रैली का शुभारंभ केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा करेंगे। नमो घाट से रविदास घाट तक बोट रैली में सीएनजी युक्त 100 नौकाएं भाग लेंगी। साथ ही पेट्रोलियम मंत्रालय से संबंधित विभागों की सीएनजी बोट रेस का भी आयोजन होगा।



कार्यक्रम के दौरान जी-20 आयोजन के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। रैली में भाग लेने के लिए नाविकों को फ्री सीएनजी गैस दी जाएगी। रैली के दौरान नमो घाट से रविदास घाट तक यात्री नावों का संचालन बंद रहेगा। निर्णायक मंडली में कोट्टयम, केरल से छह लोगों को आमंत्रित किया गया है, जो इस पूरे रैली पर निगरानी रखेंगे। 

 

 

काशी के रंग ऊर्जा के संग

नई दिल्ली के अपर महानिदेशक और पेट्रोलियम मंत्रालय के प्रवक्ता राजीव जैन ने बताया कि भारत के जी-20 की अध्यक्षता के दौरान बेंगलुरु में 6-8 फरवरी 2023 तक ‘ग्रोथ, कोलैबोरेशन, ट्रांजिशन’ विषय पर एनर्जी वीक 2023 मनाया जा रहा है, जिसका नाम ‘काशी के रंग ऊर्जा के संग’ है।

इसका उद्देश्य लोगों को जीरो इमिशन ऊर्जा और सीएनजी के प्रति जागरूक करना है। गेल के महाप्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि बनारस में विश्व का पहला तैरता सीएनजी स्टेशन नमो घाट पर बनाया गया है। इसी को देखते हुए सीएनजी बोट रैली का आयोजन किया जा रहा है।



 

 विशिष्ट अतिथि गंगा आरती के समय दशाश्वमेध घाट और उसके उपरांत चेत सिंह घाट पर लौटेंगे, जहां लेजर शो का आयोजन किया गया है। रैली का समापन नमो घाट पर होगा, जहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

बोट रैली में क्या-क्या है खास

  • दोपहर 1 बजे से गंगा में सभी सामान्य बोट और नावों पर रोक।
  • नमो घाट से CNG बोट रैली का शुभारंभ होगा। जत्था रविदास घाट तक जाएगा। गंगा में यह रैली दशाश्वमेध समेत 3 जगहों पर 5-5 मिनट के लिए रुकेगी।
  • CNG बोट रैली पूरे डेढ़ घंटे बाद संत रविदास घाट पहुंचेगी।
  • रैली पूरा होते ही ऊर्जा मंत्री और केंद्रीय मंत्री नमो घाट से क्रूज पर सवार होंगे। दशाश्वमेध घाट पहुंचकर पर गंगा आरती निहारेंगे।
  • क्रूज और बोट्स का हूजूम फिर चेत सिंह घाट पर आएगा। यहां भव्य लेजर शो का शानदार नजारा होगा।
  • क्रज नमो घाट के लिए टर्न होगी और यहां पर म्यूजिकल परफार्मेंस होगा। इसमें दोनों मंत्री भी शिरकत करेंगे।