वाराणसी में "हर घर तिरंगा" अभियान में जुटे सपा कार्यकर्ता, घर-घर तिरंगा पहुंचाने की है तैयारी
SP workers engaged in "Har Ghar Tricolor" campaign in Varanasi, preparations are on to deliver the tricolor from door to door
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन के बाद वाराणसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हर घर तिरंगा हर गांव तिरंगा अभियान से जुड़ गए हैं।
हजारों तिरंगा को घर घर पहुंचाने के लिए 9 अगस्त यानी कि अगस्त क्रांति के दिन से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तिरंगा वितरण करेंगे। ऐसे में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तिरंगे को तैयार करने में जुट गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में इन दिनों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हर घर तिरंगा हर गांव तिरंगा अभियान में जुटे हुए हैं।
दरअसल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की आवान पर सपा कार्यकर्ता वाराणसी के घर-घर तिरंगा अभियान से जोड़ने के लिए हजारों की संख्या में तिरंगा झंडा तैयार कर रहे हैं।
आजादी के 75 वर्ष को लेकर सभी राजनीतिक दल इस अभियान में जुटे हुए हैं। समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि घर घर जाकर व तिरंगा वितरण करेंगे और सभी लोगों से यह अपील करेंगे कि वह आजादी के इस उत्सव में सम्मिलित हो।
सपा कार्यकर्ताओं ने वाराणसी नगर निगम क्षेत्र में करीब 1000 घरों का लक्ष्य रखा है और 9 अगस्त से घर घर जाकर तिरंगे का वितरण करेंगे।