वाराणसी में मौसम में अभी बनी रहेगी नमी, नदियों में बाढ़ की सम्भावना कम

 

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय भू भौतिकी  विभाग के प्रसिद्ध मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार मौसम में अभी नमी बनी हुई है।

 

 

अभी दो दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। फिलहाल अभी तेज बारिश की संभावना नहीं बन रही है। लेकिन बादल छाए रहेंगे। इसके बाद की थोड़ी कमी आयेगी।

यह बादल बंगाल की तरफ से उत्तर भारत की तरफ आ रहे हैं। उन्होंने बताया की भूमिगत जलश्रोत को बढ़ाने के लिए तेज बारिश नही बल्कि धीमी बारिश होती रहनी चाहिए। ताकि पानी को जमीन सोख सके।

धीरे-धीरे बारिश ही भूमिगत जलस्तर को बढ़ाने में सहायक होती हैं। उन्होंने बताया कि नदियों में बाढ़ के लिए पहाड़ों पर होने वाली बारिश जिम्मेदार होती हैं।

अब ऐसी संभावना कम है कि यहां की नदियों का जल स्तर बढ़े। कभी बारिश होगी कभी नही होगी और कभी धूप दिख जाएगा। आगे के मौसम के बारे में अभी कुछ कहा नही जा सकता। 

<a href=https://youtube.com/embed/novdvfSuIoU?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/novdvfSuIoU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">