वाराणसी के BLW कैंपस में मार्शल आर्ट ट्रेनर ने स्टूडेंट के साथ किया रेप!
Martial arts trainer raped student in Banaras Rail Engine Factory!
बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) कैंपस में एक मार्शल आर्ट ट्रेनर द्वारा अपनी स्टूडेंट के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। प्रकरण को लेकर पीड़िता की तहरीर के आधार पर मंडुवाडीह थाने में कंदवा निवासी विनोद प्रजापति के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है।
1 महीने पहले युवती ने लिया था एडमिशन
पीड़िता के अनुसार वह मूल रूप से सोनभद्र की रहने वाली है और वाराणसी में मंडुवाडीह क्षेत्र में अपनी फ्रेंड्स के साथ रहती है। सेल्फ डिफेंस के उद्देश्य से उसने 1 महीने पहले विनोद प्रजापति से मार्शल आर्ट सीखना शुरू किया था।
कल शाम 6:30 बजे BLW कैंपस स्थित सूर्य सरोवर तालाब के पास विनोद उसे और अन्य 2 छात्रों को मार्शल आर्ट सिखा रहा था। उसी दौरान बारिश शुरू हो गई।
दोनों अन्य छात्रों को ट्रेनर ने कहा कि तुम लोग चले जाओ और उससे कहा कि तुम्हे मै घर छोड़ दूंगा। 7:30 बजे के लगभग विनोद उसे सरोवर के समीप झाड़ी के पीछे ले गया और उसके साथ रेप किया।
पीड़िता के अनुसार, रेप के बाद वह इस कदर डर गई थी कि उसे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। किसी तरह से हिम्मत जुटा कर वह अपने अधिवक्ता से संपर्क की और फिर मंडुवाडीह थाने गई।
इस संबंध में मंडुवाडीह थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा जा रहा है।
भाभी की हत्या का अहम गवाह है विनोद
मंडुवाडीह थाने की पुलिस के अनुसार, कंदवा निवासी विनोद की भाभी पूजा की एक साल 3 माह पहले रास्ते के विवाद में मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। विनोद अपनी भाभी की हत्या का अहम गवाह है। उस मुकदमे में विनोद की गवाही भी अदालत में चल रही थी।