Global investors summit 2023: वाराणसी में बेरोजगारों के लिए रोजगार ही रोजगार, 46294 करोड़ निवेश का प्रस्ताव

Global investors summit 2023: Employment only for the unemployed in Varanasi, 46294 crore investment proposal

 

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले ही वाराणसी में लक्ष्य से ज्यादा निवेश के प्रस्ताव आ गए हैं। सारथी पोर्टल अपलोड प्रस्ताव के मुताबिक, अब तक  46, 294 करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव आए हैं। इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार बढ़ेगा। 


ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन नौ से बारह फरवरी के बीच लखनऊ में होगा। इससे पहले ही अलग-अलग विभागों को 10 हजार करोड़ रुपये कराने का लक्ष्य दिया गया था। विभागों ने तेजी से काम किया और लक्ष्य से कई गुना ज्यादा प्रस्ताव हासिल कर लिया। सबसे ज्यादा निवेश यूपीसीडा को मिले हैं। 20 जनवरी को मंडल स्तर पर इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होना है। इसमेें और निवेश के प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है।

 

इस प्रक्रिया से जुड़े अफसरों का कहना है कि फरवरी के पहले सप्ताह तक निवेश के प्रस्ताव 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाएंगे।  ऐसा हुआ तो प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से एक लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। 

 



निवेश सारथी पोर्टल के अनुसार निवेश का विवरण (करोड़ में) 

विभाग              निवेश का लक्ष्य    प्राप्त निवेश 

यूपीसीडा                 2500                 3800
एमएएसएमई            6000                 3446
वीडीए                     2500                 2700
दुग्ध विकास               200                  30     
उद्यान                       200                  160
पर्यटन                     1000                  500
टेक्सटाइल                  4500                450