UP Board 10th-12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी! हाईस्कूल में 90.42% और इंटर में 80.38% छात्र पास

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। हाईस्कूल में 90.42% और इंटरमीडिएट में 80.38% छात्र सफल हुए, टॉप पर छात्राओं का कब्जा।
 

उत्तर प्रदेश/लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आखिरकार कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। यह परिणाम बोर्ड मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए शाम 4 बजे जारी किया गया।

परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से देख सकते हैं।

इस वर्ष के परिणामों में एक बार फिर छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल (10वीं) में कशिश और अंशिका ने संयुक्त रूप से 97.83% अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

 

यदि पास प्रतिशत की बात करें तो इस साल 10वीं में कुल 90.42% छात्र सफल हुए हैं, जबकि 12वीं (इंटरमीडिएट) में 80.38% विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है।

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, इस बार परीक्षा परिणाम बेहतर रहे हैं और छात्रों का प्रदर्शन पिछले वर्षों की तुलना में संतोषजनक माना जा रहा है।