Raebareli News: रायबरेली पुलिस ने अवैध असलहे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

रायबरेली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 19 मई 2023 को थाना डलमऊ पुलिस टीम द्वारा थाना जीआरपी रायबरेली पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या-23/2011 धारा-41,411,413  भादवि से संबंधित अभियुक्त ताज मोहम्मद उर्फ राजू पुत्र अब्दुल्ला निवासी शेखवाड़ा कस्बा व थाना डलमऊ जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र के नहर पुल चौराहा से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

जिसके विरूद्ध थाना डलमऊ पर मुअसं-118/2023 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-


ताज मोहम्मद उर्फ राजू पुत्र अब्दुल्ला निवासी शेखवाड़ा कस्बा व थाना डलमऊ जनपद रायबरेली। 


आपराधिक इतिहास अभियुक्त ताज मोहम्मद-

1.    मुकदमा अपराध संख्या-156/2019 धारा-2,3( 1 ) यूपी गैंगेस्टर अधिनियम थाना डलमऊ।

2.    मुकदमा अपराध संख्या-179/2022 धारा-4/25 शस्त्र अधिनियम थाना डलमऊ।

3.    मुकदमा अपराध संख्या-23/2011 धारा-41,411,413  भादवि थाना जीआरपी रायबरेली।

4.    मुकदमा अपराध संख्या-118/2023 धारा-3/25 शस्त्र अधिनियम थाना डलमऊ।

5.    मुकदमा अपराध संख्या-152/2020 धारा-3,5,8 गोवध निवारण अधिनियम थाना डलमऊ।

बरामदगी-


01 अदद तमंचा व 01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर।


गिरफ्तार करने वाली टीम-


1.उप- निरीक्षक श्री संजय कुमार शर्मा थाना डलमऊ रायबरेली।


2.आरक्षी श्री ओमकार यादव थाना डलमऊ रायबरेली।

 


3.आरक्षी श्री आदित्य थाना डलमऊ रयबरेली।