रायबरेली में महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों की गोष्ठी का आयोजन

Organized a meeting of women police personnel appointed at women's help desk in Rae Bareli

 


रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रायबरेली आलोक प्रियदर्शी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित संगोष्ठी सदन में जनपद के समस्त थानो में महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षियों व उनके पर्यवेक्षण अधिकारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।

 

 इस गोष्ठी मे महोदय द्वारा महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त कर्मियों को शिकायत सुनने व निस्तारण तक के प्रोटोकाल का विवरण बताया गया है। थाने पर आने वाला कोई भी फरियादी महिला हो या पुरुष जैसे ही थाने पर पहुंचता है। 

 

 महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षी द्वारा उनकी समस्या को ध्यान पूर्वक सुना जायेगा तथा उनको थाने पर बने अगन्तुक कक्ष मे सम्मान पूर्वक विठाते हुये उसकी शिकायत को शिकायत रजिस्टर पर अंकित किया जायेगा एवं कम्प्यूटर मे भी फीड किया जायेगा,

यदि अपराध महिला संबंधी है तो तत्काल हेल्प डेस्क पर नियुक्त आरक्षी द्वारा थाना प्रभारी एवं हल्का इन्चार्ज को इस संबंध मे अवगत कराया जायेगा एवं महिला की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जायेगा।

थाना प्रभारी द्वारा तत्काल स्वयं अथवा हल्का इन्चार्ज को निस्तारण हेतु फरियादी महिला के घर भेजा जायेगा, दूसरे दिन फरियादी महिला से फोन करके फीडबैक लिया जायेगा की वह पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही से संतुष्ट है या नही यदि संतुष्ट नही है तो उसका भी कारण पूछा जायेगा।

उसके बाद प्रभावी कार्यवाही कराकर महिला को शतप्रतिशत संतुष्ट किया जायेगा। 


जनपद रायबरेली के सभी थानों पर 04-04 महिला पुलिसकर्मियों को महिला हेल्प डेस्क ड्यूटी हेतु प्रशिक्षित किया गया है। थानों पर बने महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त होने वाली महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों के निस्तारण करने तथा कार्यवाही का फीड बैक लेने के सम्बंध मे सभा थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली नवीन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर वन्दना सिंह व महिला थाना प्रभारी एवं महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त समस्त महिला आरक्षी/महिला उप-निरीक्षक मौजूद रहे।