रायबरेली में एक ही गाँव में 24 घंटे के अंदर 5 लोगों की रहस्यमी मौत, इलाके में मचा हड़कंप

 

रायबरेली। जनपद के खीरों ब्लॉक में 24 घंटे के अंदर पांच लोगों की रहस्यमयी मौत हुई है। मामला खीरों ब्लाक का है। यहां 10 से 15 हज़ार की आबादी वाले भीतरगांव में मंगलवार को 24 घंटे के भीतर अलग अलग मुहल्लों से मौतों की खबरें आने लगीं। खास बात यह कि सभी मौतें आनन फानन बिना किसी बीमारी के हुई हैं।

 

एक साथ अलग अलग जगहों पर हुई पांच मौतों से गांव में कोहराम मच गया। सभी मृतकों का अंतिम संस्कार गेगासों गंगा घाट पर किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी की हार्टअटैक से मौत हुई है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी कमल अर्जुन (45) वर्ष, छत्रपाल पुत्र नरपति (60), शोभा (62), ननकई पत्नी कन्धई व सूखा पुत्री दसऊ सोमवार सुबह तक सभी स्वास्थ्य थे और रात होते होते एक एक कर इनके मरने की खबरें आने लगीं।

 

 

गांव में एक साथ उठी 5 अर्थियों से यहां हाहाकार मचा है। उधर ज़िला प्रशासन को मामले की जानकारी हुई तो पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी समेत कई आलाधिकारी मौके पर पहुँच कर कारणों का पता लगाने में जुट गए। हालांकि अभी तक प्रशासन इन सभी मौतों को नेचुरल डेथ मानते हुए 24 घंटे के भीतर एक साथ इतनी मौतों को महज इत्तेफाक मान रहा है।