Mirzapur News: मिर्जापुर में फर्जी अपहरण कांड का खुलासा, महिला यूट्यूबर निकली मास्टरमाइंड, 6 गिरफ्तार

 

मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र में चर्चित अपहरण प्रकरण का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए इसे पूरी तरह फर्जी और सुनियोजित साजिश बताया है। पुलिस के अनुसार वादिनी सरिता सिंह पटेल ही इस मामले की मुख्य साजिशकर्ता निकली। मामले में कुल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर गठित टीम ने इलेक्ट्रॉनिक और सर्विलांस साक्ष्यों के आधार पर जांच की, जिसमें सामने आया कि सरिता पटेल ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पुलिस को फंसाने और धन उगाही की योजना बनाई थी। पुलिस के मुताबिक सरिता एक यूट्यूबर है और चुनार पुलिस की कार्रवाई से नाराज थी।


योजना के तहत खुद के हाथ-पैर बंधवाए गए और घटना को गंभीर दिखाने के लिए शरीर पर पेट्रोल छिड़कने की तैयारी की गई। पुलिस ने सह-अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त साड़ी भी बरामद की है। सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।