मीरजापुर जनपद न्यायालय परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण, न्यायिक अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश शासन के "वृक्षारोपण महायज्ञ-2026" अभियान तथा माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशों के क्रम में रविवार को जनपद न्यायालय परिषद, मीरजापुर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, न्यायालय कर्मियों एवं वन विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व माननीय अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम संतोष कुमार गौतम ने किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश श्रीमती शबीह जहेरा, आसिफ इकबाल रिजवी (विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट), गरिमा सिंह (सिविल जज सीडी), आनंद कुमार-प्रथम (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण), रेखा विश्वकर्मा (सिविल जज जूडी), सुमित कुमार यादव (ग्राम न्यायालय, लालगंज) तथा अभिषेक सिंह (सिविल जज जूडी, एफटीसी) सहित कई न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों के साथ न्यायालय प्रबंधक अर्चित सिन्हा, केंद्रीय परिसेवी मनोज कुमार श्रीवास्तव, विजय नारायण सिंह, प्रधान लिपिक राजेश कुमार बिंद, लिपिक सुनील सोनी, कंप्यूटर ऑपरेटर रंजीत कुमार, कनिष्ठ लिपिक नितिश दुबे, सूरज कुमार, पीएलवी जय प्रकाश सरोज सहित न्यायालय के सभी कर्मचारियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।