एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत डीएम व एसपी ने किया वृक्षारोपण

मिर्जापुर में वन महोत्सव-2026 के तहत 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और पौधों के संरक्षण का संदेश दिया।
 
वन महोत्सव-2026 के तहत पर्यावरण संरक्षण व पौधों के संरक्षण का दिलाया संकल्प

मिर्ज़ापुर। वन महोत्सव-2026 के अंतर्गत चलाए जा रहे 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।

इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी सुरक्षा और संवर्धन की जिम्मेदारी भी हम सभी की है।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और मातृ सम्मान का प्रतीक है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में हरित चेतना को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।