एबीवीपी की नई कार्यकारिणी घोषित, डॉ. रत्नेश मिश्रा बने नगर अध्यक्ष

 

मिर्जापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की वर्ष 2026-27 की नई नगर कार्यकारिणी का गठन जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में किया गया। चुनाव अधिकारी एवं पूर्व जिला प्रमुख डॉ. प्रमोद मिश्रा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

नई कार्यकारिणी में केबीपीजी कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. रत्नेश मिश्रा को नगर अध्यक्ष, चेतन साहू को नगर मंत्री, पूजा केसरी को तहसील प्रमुख तथा आयुष जायसवाल को तहसील संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. प्रमोद मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र-छात्राओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए निरंतर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि संगठन को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए मजबूत एवं सक्रिय कार्यकारिणी आवश्यक है।

जिला प्रमुख डॉ. अविनाश शुक्ला ने कहा कि एबीवीपी का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि परिषद में पद नहीं बल्कि दायित्व का महत्व होता है और शिक्षक व छात्र मिलकर संगठन को आगे बढ़ाते हैं।

विभाग संयोजक रिवेश सिंह पटेल ने कहा कि भारत की गुरु-शिष्य परंपरा सदैव राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती रही है और विद्यार्थी परिषद उसी परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

नगर कार्यकारिणी में संजय सिंह को नगर उपाध्यक्ष, नितिन तिवारी, आन्या कसेरा, राघव गुप्ता, हिमालय गिरि, हेमंत जायसवाल एवं नमन सोनकर को नगर सह-मंत्री बनाया गया। वहीं निखिल कौशिक को मीडिया संयोजक, अंशु प्रजापति को सोशल मीडिया संयोजक, आर्यन गुप्ता को खेलो भारत संयोजक तथा चावली चौधरी को नगर छात्रा प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई।

इस अवसर पर संगठन मंत्री सागर जी, जिला संयोजक ओम दूबे, उज्ज्वल सिंह, सुमित शर्मा, विशाल, पर्वत गिरि, तान्या सिंह, ध्रुव मलिक, शिवांगी मोदनवाल, अर्पित श्रीवास्तव, स्वतंत्र शर्मा, शनि शर्मा, विनीत शुक्ला, वैभव जायसवाल, श्रेयांश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।