मिर्जापुर नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में तिरंगा पद यात्रा में शामिल हुये हजारों लोग

 

मीरजापुर। नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं, सभासदों, नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ हर-घर तिरंगा अभियान के जागरूकता कार्यक्रम में निकाली गयी तिरंगा पद यात्रा में हजारों लोग शामिल हुये।बता दे आज़ादी के 75वे वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा लगाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में नपाध्यक्ष के नेतृत्व में घण्टाघर से नगर पालिका के प्रधान कार्यालय तक तिरंगा पद यात्रा का आयोजन किया गया था।तिरंगा यात्रा घण्टाघर से प्रारंभ होकर पेहटी का चौराहा,तुलसी चौक,गुड़हट्टी तिराहा,मुकेरी बाजार,गणेशगंज होते हुये लालडिग्गी स्थित पालिका के प्रधान कार्यालय पर यात्रा का समापन हुआ।इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर शामिल हुये।जहां डीजे पर बज रहे देश भक्ति गानों पर युवा तिरंगा लेकर देश भक्ति धुनों पर थिरकते भी नजर आये।नगर की सड़कें भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारे से गूंज उठी।

डीजे के द्वारा हर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिये लोगो से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने की अपील भी की जा रही थी।इस मौके पर मीडिया से मुखातिब होते हुए नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि हर-घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये तिरंगा पद यात्रा के माध्यम से लोगो को जागरूक करनें का काम किया गया है।इस पदयात्रा से लोगो को अपने घरों,व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने की अपील की गयीं है।जिस तरह से तिरंगा पद यात्रा में लोगो का हुजूम उमड़ा है।

लोगो के अन्दर देशभक्ति की भावना कूट-कूट के भरी है।हमारा प्रयास है की पंद्रह अगस्त तक हर-घर पर तिरंगा फहराये और देश की आज़ादी के 75वे वर्षगांठ को यादगार बनाया जा सके।इस मौके पर दिनेश तिवारी,उमेश गुप्ता,ज्ञान चन्द गुप्ता,विनय सिंह,महेश वर्मा,आनन्द मौर्या,विनोद शंकर पाण्डेय,प्रीतम केसरवानी,रमेश यादव, शिवशंकर जायसवाल, झगा गुरु,राम कुमार मौर्या,सभासद संजय चौरसिया,राजेश पाण्डेय,शिव कुमार पटेल,सूर्य नारायण मौर्या,वीरेंद्र तिवारी,संजय जायसवाल, मो.जावेद,ताबीर शौकत,लवकुश प्रजापति,दिनेश विश्वकर्मा, विनोद मौर्या,नरेश जायसवाल, जाहिद अख्तर,

उमा जायसवाल, सुरेश मौर्या,रत्नेश श्रीवास्तव,जितेन्द्र सोनकर,वासीर अली,अली अहमद,गोवर्द्धन यादव,हलीम,कृष्ण मोहन वर्मा,विजय यादव,मकबूल भारती,संगम त्रिपाठी,शिवबली यादव,लाल जी वर्मा,राजन यादव,गुलजार,आदिल,शिवराजू,व कर निर्धारण अधिकारी अरविन्द यादव,जलकल अभियंता सुधीर वर्मा ,नगर अभियंता विपिन मिश्रा, DPM संजय सिंह, अवर अभियंता सुनील कुमार मौर्या, मनोज कुमार सोनकर ,जटा पटेल , नगर पालिका के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।