प्यार में पागल भाभी भाग गई प्रेमी के साथ, देवर ने प्रेमी को पकड़कर काट दी प्राइवेट पार्ट...

 

बरेली। उत्तर प्रदेश में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने अपनी भाभी के प्रेमी को पकड़कर पहले उसके गुप्तांग काट​ दिया इसके बाद तड़प रहे शख्स की चाकुओं से वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या का खौफनाक वारदात उत्तर प्रदेश के बरेली के सुभाषनगर का है। पुलिस ने बताया कि, आरोपी चंद्रपाल की भाभी और राहुल के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बीच महिला राहुल के साथ भाग गई। आरोपी ने राहुल से महिला को वापस भेजने को कहा, लेकिन राहुल ने इनकार कर दिया। इससे नाराज चंद्रपाल ने राहुल को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें चाकु से वार के 11 निशान मिले। मृतक का आधा गुप्तांग भी काट दिया गया था। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।