यूपी में शादी से 20 दिन पहले दूल्हे की मौत सिपाही पिता बोले- जमीन विवाद में हुई हत्या

 

उत्तर प्रदेश। कानपुर देहात में 13 अप्रैल को घायल अवस्था में मिले एक युवक ने शुक्रवार देर रात झांसी में दम तोड़ दिया। उसकी 20 मई को शादी होनी थी। पिता यूपी पुलिस में सिपाही हैं। उनका आरोप है कि जमीन विवाद में बेटे की हत्या हुई है। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम होगा।कानपुर देहात के शेरपुर गुडा निवासी विनोद बाबू यादव यूपी पुलिस में सिपाही हैं और वर्तमान में सीतापुर में कार्यरत हैं। विनोद का 25 साल का बेटा दीपक उर्फ दिव्यशक्ति खेती करता है।

 

 

पिता के अनुसार एक प्लाट को लेकर एक परिवार से करीब 5 साल से विवाद चल रहा है। वो लोग हमारे प्लाट से रास्ता चाहते हैं। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी थी। दीपक की 20 मई को शादी थी। शादी की तैयारी चल रही थी। आरोपी धमकी दे रहे थे कि वे शादी सुकून से नहीं होने देंगे। आशंका है कि उसी परिवार के लोगों ने दीपक की हत्या की है।

 

 

पिता के अनुसार 13 अप्रैल को दीपक गांव से करीब 8 किलोमीटर दूर मंगलपुर गांव में घायल अवस्था में मिला था। पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया था। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और 15 अप्रैल को दीपक को झांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था।

शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया।पिता के अनुसार एक प्लाट को लेकर एक परिवार से करीब 5 साल से विवाद चल रहा है। वो लोग हमारे प्लाट से रास्ता चाहते हैं। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी थी। दीपक की 20 मई को शादी थी। शादी की तैयारी चल रही थी। आरोपी धमकी दे रहे थे कि वे शादी सुकून से नहीं होने देंगे। आशंका है कि उसी परिवार के लोगों ने दीपक की हत्या की है।