सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया 

 

चंदौली उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी खुद को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कोशिशें तेज कर दी है। वही ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को भी जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। इसी क्रम में भाजपा महिला उपाध्यक्ष सुषमा गिरी, वाह भाजपा महिला जिला मंत्री विजय लक्ष्मी सिंह, चकिया विधानसभा में बूथ स्तर पर जाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई वहीं सैकड़ों मुस्लिम महिलाएं, व अन्य महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की और सदस्यता ग्रहण कराने के उपरांत प्रत्येक सदस्य का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इसरार अहमद,मंडल अध्यक्ष इसरार अहमद, जिला मंत्री विजय लक्ष्मी सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुषमा गिरी, व पार्टी के कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।