Ghaziabad News: किशोरी को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
Ghaziabad News: साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में बुलंदशहर के युवक ने 16 साल की किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने भाई की शिकायत पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया
Jan 20, 2024, 17:31 IST
Ghaziabad News: साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में बुलंदशहर के युवक ने 16 साल की किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने भाई की शिकायत पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। युवक ने शिकायत दी कि उसकी 16 साल की बहन से समीर ने नौ महीने पहले सोशल मीडिया से संपर्क किया था।
मुलाकात के दौरान बहन को शादी का झांसा दिया और उससे दुष्कर्म किया। उन्हें इस घटना का पता चला तो वह रोजाना युवक को पकड़ने का प्रयास कर रहा था। आरोप है कि किशोरी ने जब उससे शादी करने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। इस पर साहिबाबाद कोतवाली जाकर पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।