चंदौली में 76 वर्षों से जारी विराट दंगल प्रतियोगिता, दूर-दराज के पहलवानों ने दिखाया दमखम
चंदौली के धानापुर ब्लॉक के बयानपुर बिरासराय गांव में 76 वर्षों से चली आ रही विराट दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। Sushil Singh ने दंगल का शुभारंभ किया, जिसमें वाराणसी, गाजीपुर और हरियाणा के पहलवानों ने भाग लिया। जल्द कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र खोलने की भी घोषणा।
चंदौली के धानापुर ब्लॉक के बयानपुर बिरासराय गांव में 76 वर्षों से चली आ रही विराट दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। Sushil Singh ने दंगल का शुभारंभ किया, जिसमें वाराणसी, गाजीपुर और हरियाणा के पहलवानों ने भाग लिया। जल्द कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र खोलने की भी घोषणा।
चंदौली। जनपद के धानापुर विकास खंड क्षेत्र के बयानपुर बिरासराय गांव में 76 वर्षों से आयोजित हो रही पारंपरिक विराट दंगल प्रतियोगिता का इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक दंगल में चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर के साथ-साथ हरियाणा से आए पहलवानों ने भाग लेकर अपनी ताकत और कला का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Sushil Singh रहे, जिन्होंने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर दंगल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथियों में ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला और एमएलसी प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंह मौजूद रहे।
आयोजक वीरेंद्र सिंह और भावी जिला पंचायत प्रत्याशी अवनीश सिंह ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ी।
कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र खोलने की घोषणा
इस अवसर पर Sushil Singh ने क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही यहां कुश्ती संघ के माध्यम से एक प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय पहलवानों को अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।
ग्रामीण खेलों से बढ़ती है देशभक्ति की भावना
ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह दंगल प्रतियोगिता ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने आयोजन के लिए वीरेंद्र सिंह ‘मुन्नी जी’ की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि अब बेटियां भी खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं, जो समाज के लिए सकारात्मक संकेत है।
ये गणमान्य लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में आनंद तिवारी, राजेश सिंह प्रधान, शिवाजी सिंह, राजेश तिवारी, रामप्रवेश तिवारी, सन्नी सिंह, बंटी सिंह, अवनीश सिंह, कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मुन्नी सिंह, सच्चिदानंद सिंह और विकास सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।