पत्रकारिता में सत्यता और निष्पक्षता सबसे बड़ी पहचान : आरपी कुशवाहा

 
 

सैयदराजा। जयहिंद राष्ट्रीय पत्रकार संगठन की ओर से शनिवार को सैयदराजा स्थित दुल्हन पैलेस सभागार में "बदलते सामाजिक परिवेश में पत्रकारिता और चुनौतियां" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सहकारी आवास संघ के अध्यक्ष आरपी कुशवाहा एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंगलाचरण डॉ. सत्य नारायण सिंह ने प्रस्तुत किया।


मुख्य अतिथि आरपी कुशवाहा ने कहा कि पत्रकार समाज को जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। बदलते समय में पत्रकारों के सामने अनेक चुनौतियां हैं, लेकिन सत्यता और निष्पक्षता ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने पत्रकारों से सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करने का आह्वान किया।


विशिष्ट अतिथि मां मंशा देवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह ने कहा कि आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया के दौर में पत्रकारिता का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। ऐसे समय में तथ्यों की सत्यता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।


चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश कुमार जायसवाल उर्फ बाढ़ू जायसवाल ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और उनकी लेखनी समाज को नई दिशा देने का कार्य करती है। वहीं बरहनी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ने कहा कि पत्रकार जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक जेपी रावत एवं शिक्षक आलोक पांडेय ने भी पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताया। इस दौरान पत्रकारिता दिवस के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों और पत्रकारों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह 'शक्ति' ने तथा संचालन वरिष्ठ पत्रकार राम मनोहर तिवारी ने किया।


इस अवसर पर प्रदेश संयोजक जलील अंसारी, जमीर अहमद खान, अशोक मिश्रा 'कबीर', संजय प्रताप सिंह, उदय कुमार राय, अरविंद कुमार, अलीमुद्दीन वारसी, अंकित जायसवाल, संतोष जायसवाल, मुकेश दुबे, जवाहर पांडेय उर्फ लोटन बाबा, अजीत जायसवाल, गणेश प्रसाद गुप्ता, हनुमान केसरी, राकेश शर्मा, सत्येंद्र यादव, अनिल सेठ, घूरेलाल कनौजिया, अनिल सिंह, बैरिस्टर यादव, प्रदीप गुप्ता, अंजनी सिंह, शशांक पांडेय, रमेश राय, अजीत गुप्ता, राकेश रत्न तिवारी उर्फ टोपी गुरु, राहुल सिंह एडवोकेट, इमरान एडवोकेट, फखरे आलम, लोक गायिका निर्मला पांडेय, सुशील शर्मा, गनपत राय, नागेंद्र सिंह, हरजीत सिंह, सूरज तिवारी एडवोकेट, डॉ. बृजेश कुमार वर्मा, अमित वर्मा, अख्तर अली, घनश्याम यादव, चंद्रशेखर राय, मधुकर पाठक सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।


अंत में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने सभी अतिथियों एवं पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।