चंदौली में धान के पुआल में आग लगने से हजारों का नुकसान

 
संवाददाता - मनीष द्विवेदी

चंदौली। जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र नेशनल हाईवे झंडा गांव के समीप देर रात अज्ञात कारणों से खलियांन में रखे पुआल में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जिसमें किसान सुरेंद्र प्रसाद का करीब 40000 का नुकसान हुआ।


आपको बता दे की रेवासा गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद जो पशुओं के चारा के लिए नेशनल हाईवे से नजदीक गांव के समीप तीन से चार बीघा का धान के पुआल का ढेर रखा था। शनिवार की देर् शाम अज्ञात कारणों से पुआल मे आग लग गई। जिससे भीषण धुआ उठने से लगभग दर्जन भर गांव वाले एकजुट होकर मौके पर पहुंचे। आग की लपटे उठती देखकर ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

इस दौरान मजदूर मालती देवी ने बताया कि पशुओं के चारे के लिए गांव के किसानों का तीन से चार बीघा पुआल पर खेती किये थे। आग में लगभग 40 हजार का नुकशान हुआ है।