चंदौली में ट्रेन की चपेट में आया किशोर, मौके पर हुई मौत

 

चंदौली। देर रात सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर रेलवे फाटक के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें 16 वर्षीय किशोर नीतीश कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार, निवासी छतेम थाना सैयदराजा, ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा कैसे हुआ और क्या किसी लापरवाही की वजह से यह दुर्घटना हुई।

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक और फाटक के पास सुरक्षा नियमों का पालन करें और हादसों से बचाव के लिए सतर्क रहें।