धानापुर कार्यक्रम में गरजे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, कहा- भारतीय संस्कृति की रक्षा जरूरी

 

Chandauli News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती म धानापुर पहुंचे, जहां उन्होंने एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने सबसे पहले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद करते हुए कहा कि शहीदों के कारण ही देश सुरक्षित और स्वतंत्र है।


अपने संबोधन में शंकराचार्य ने समाज और राष्ट्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने विशेष रूप से गौ हत्या के विषय को उठाते हुए कहा कि गाय भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए पूरे देश में गौ हत्या पर सख्त और पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की।


उन्होंने यह भी कहा कि समाज को अपनी परंपराओं और मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए और आने वाली पीढ़ियों को भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक बनाना जरूरी है। सपा से पूर्व विधायक मनोज सिंग डब्लू ने भी महाराज जी  के बातो पूर्ण समर्थन किया पूर्व विधायक ने कहा कि गाय को सनातनियों  मां का दर्जा दिया है और हम सभी मिल कर  गौ को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने में अपना पूर्ण सहयोग करते है सरकार भी सनातनियों के बातो का ध्यान देते हुए गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करे यह सरकार सनातनियों की सरकार कहलाती है तो गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने में इतना विलम क्यों कर रही है ।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे, कार्यक्रम के अध्यक्षा कर रहे वैभव त्रिपाठी जी ने गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की अपील की ।


कार्यक्रम आए हुए सभी श्रद्धालुओं ने महाराज जी  विचारों को सुना और समर्थन जताया। इस दौरान आशु तिवारी, शिवम दुबे,शिवम मिश्रा , हिमांशु दुबे, शिवम श्रीवास्तव,रवि तिवारी,आलोक पांडे, आदि लोग मौजूद रहे।