सपा सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान से गरमाई राजनीति, भाजपा पर लगाया आस्था और समाज को बांटने का आरोप

चंदौली में सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने भाजपा पर धार्मिक आस्था और समाज को बांटने की राजनीति का आरोप लगाया। महंगाई, पेट्रोल-गैस कीमतों और पीडीए मुद्दे पर सरकार को घेरा।

" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

चंदौली। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद वीरेंद्र सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए धार्मिक आस्था और सामाजिक विभाजन को लेकर विवादित बयान दिया है। उनके बयान के बाद जिले की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

एक कार्यक्रम के दौरान सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कुछ लोग अपने देवताओं को छप्पन भोग, महंगे वस्त्र और आभूषण अर्पित करते हैं, जबकि गरीब और आम जनता भगवान शिव को भांग, धतूरा और मदार चढ़ाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धार्मिक आस्था को भी वर्गों में बांटने का प्रयास कर रही है।

सपा सांसद ने कहा कि जो लोग भगवान और देवताओं को बांटने की राजनीति कर सकते हैं, वे समाज को भी विभाजित करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने भाजपा नेताओं को "ढपोरसँखी" बताते हुए कहा कि जनता अब उनके दावों और वादों की सच्चाई समझ चुकी है।

" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="500">

वीरेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार को पूरी तरह विफल बताया। उनका कहना था कि महंगाई की मार से आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय राजनीतिक मुद्दों को हवा देने में लगी हुई है।

सांसद ने आरोप लगाया कि पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की बढ़ती राजनीतिक ताकत से भाजपा घबराई हुई है। इसी कारण जातीय संघर्ष और सामाजिक विभाजन की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की राजनीति में विश्वास करती है।

वीरेंद्र सिंह के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। भाजपा की ओर से भी जल्द प्रतिक्रिया आने की संभावना जताई जा रही है।