पैकेजिंग ड्रिंकिंग वाटर प्लांट का पूजा हुआ सम्पन्न

 

चन्दौली। ह्यूमन राइट सी डब्लू ए के काशी प्रान्त अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने मंगलवार की दोपहर को अपने गांव जमुनीपुर में पैकेजिंग ड्रिंकिंग वाटर प्लांट का पूजा विधिवत सम्पन्न किया।उनके इस वाटर प्लांट में क्लियर क्रिक नाम के ब्रांड के साथ 250 एम एल बोतल से लेकर दो लीटर तक बोतल का पानी पैक किया जाएगा जो विभिन्न बाजारों में उचित कीमत पर उपलब्ध होगा और इस प्लांट की आठ घंटे में 12 हजार बोतल पानी पैक करने की क्षमता है।


वहीं जब अजीत प्रताप सिंह से पूछा गया कि इस प्लांट को खोलने का मुख्य उद्देश्य क्या है तो उन्होंने बताया कि सरकार की महत्वपूर्ण योजना आत्मनिर्भर भारत और लोकल फॉर वोकल को साकार करना तथा बाजार में लोगों के मंशानुरूप सही पानी उपलब्ध कराना और इस बेरोजगारी के दौर में दस लोगों को रोजगार देने का उद्देश्य है। इस मौके पर विकास कुमार सिंह, सन्तोष दुबे, शुभम दुबे, योगेन्द्र प्रताप राय, नीरज श्रीवास्तव, रूपेश सिंह और कौशलेंद्र सिंह उपस्थित रहे।