चंदौली में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, विभाग में शोक
Updated: May 26, 2026, 17:44 IST
चंदौली में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, विभाग में शोक
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक की पहचान पंकज यादव निवासी आजमगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पंकज यादव पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। मामले की जांच की जा रही है।