मुगलसराय में नाली में मिला नवजात का शव, इलाके में फैली सनसनी! पुलिस जांच में जुटी

चंदौली के मुगलसराय में गल्ला मंडी सुपर मार्केट के पास नाली में नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।
 
 

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गल्ला मंडी सुपर मार्केट के पास एक नाली में नवजात शिशु का शव मिला। मासूम का शव नाली में पड़े होने की सूचना मिलते ही इलाके में भारी भीड़ जुट गई और लोगों में आक्रोश फैल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नवजात को बेहद निर्ममता के साथ नाली में फेंका गया था। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में दहशत और नाराजगी का माहौल है। लोगों का कहना है कि जन्म लेते ही मासूम को इस तरह मौत के हवाले कर देना इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना है।

सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे शामिल लोगों की पहचान की जा सके।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/TexEnFnYVak?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/TexEnFnYVak/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। नवजात के शव मिलने की घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।