भारत को सर्व शक्तिशाली राष्ट्र बनाने हेतु 2024 में फिर बनाएं मोदी सरकार: शालिनी यादव

 

पीडीडीयू/चंदौली। भारत आज विश्व के सबसे शक्ति शाली देश बनने की तरफ अग्रसर है जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है,इसलिए आनेवाले 2024 के लोकसभा चुनावों में आप सब मिलकर एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का कार्य करें।

उक्त विचार पूर्व वाराणसी लोकसभा प्रत्याशी एवम भाजपा नेत्री शालिनी यादव ने भाजपा में शामिल होने के बाद प्रथम बार पीपीडीयू नगर में आगमन पर अपने  स्वागत और सम्मान समारोह में व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि पहले जहां यूपी बीमारू राज्य कहा जाता था आज वही प्रदेश विकास की नई गाथा लिख रहा है।श्रीमती यादव ने कहा कि मैं चंदौली की बहू हूं और मुगलसराय आना अपने घर आने जैसा है।

ज्ञातव्य रहे कि शालिनी पूर्व राज्य सभा उपसभापति बाबू श्याम लाल यादव जी की बहू हैं।

अलीनगर सकलडीहा रोड स्थित ज्योति कॉन्वेंट स्कूल में  आयोजित सम्मान समारोह के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर शालिनी का जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान विद्यालय प्रबंधक सत्यदेव गुप्ता ने श्रीमती यादव को अंगवस्त्रम एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।