मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत मैराथन का भव्य आयोजन, महिलाओं ने सशक्तिकरण का दिया संदेश
चंदौली। महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान-5.0 के अंतर्गत शुक्रवार को Run For Empowerment (मैराथन) का आयोजन किया गया।
यह आयोजन पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में हुआ, जिसमें जिलेभर की महिला आरक्षियों, छात्राओं, एथलीट्स, बॉक्सिंग व वेट लिफ्टिंग प्रशिक्षकों सहित लगभग 200 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
चकिया तिराहा (गंजी प्रसाद तिराहा) से मैराथन को क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा एवं क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ दौड़ लगाकर समाज में महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया।
मैराथन के दौरान महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों और जागरूकता संबंधी पंपलेट्स का भी वितरण किया गया, ताकि आमजन में महिला सुरक्षा को लेकर संवेदनशीलता बढ़े।
सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने कहा -
जब एक बालिका दौड़ में भाग लेती है, तो वह केवल दौड़ नहीं रही होती, बल्कि अपने अधिकारों, आत्मबल और सपनों की ओर अग्रसर होती है।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागी:
प्रथम स्थान: रागिनी राजभर
द्वितीय स्थान: नगमा खातून
तृतीय स्थान: संजना यादव
चतुर्थ स्थान: उजेसा कुमारी
सभी विजेताओं को मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सीओ पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा - मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह सामाजिक क्रांति है जो महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग और सशक्त बनाने का प्रयास है।
सभी प्रतिभागियों को जिला प्रशासन चंदौली की ओर से सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जा रहे हैं।
मिशन शक्ति अभियान के मुख्य बिंदु:
महिला सशक्तिकरण: आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण हेतु जागरूकता कार्यक्रम।
सुरक्षा व सम्मान: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम।
शिक्षा व जागरूकता: अधिकारों और सुरक्षा के प्रति समाज में संवेदनशीलता बढ़ाना।
“Run For Empowerment” मैराथन के उद्देश्य
महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देना। अधिकारों व सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना।समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना।