खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की दोना व पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन योजना के लिए 14 जुलाई को होगा साक्षात्कार
चन्दौली। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित निःशुल्क किट्स वितरण योजना के अंतर्गत मोटराइज्ड दोना मेकिंग मशीन एवं आधुनिक पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गिरजा प्रसाद ने बताया कि योजना के पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु 14 जुलाई 2026 को प्रातः 11:30 बजे साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार गंगा रोड स्थित रामजी कटरा में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, चन्दौली में संपन्न होगा।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत आवेदन कर चुके सभी अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।
साक्षात्कार के लिए आवश्यक दस्तावेज:
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय पर उपस्थित न होने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी अभ्यर्थी समय से जिला ग्रामोद्योग कार्यालय पहुंचकर साक्षात्कार में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।