सरया आश्रम में 22 मई को पहुंचेेंगे गढ़वा घाट महाराज, तैयारियां तेज
महाराज जी के आगमन को लेकर आश्रम परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आश्रम के महंत बाबा प्रकाश ध्यानानंद (मैनेजर बाबा) ने बताया कि साफ-सफाई, सजावट और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े सभी कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि महाराज जी के आगमन के बाद शाम 6 बजे से दर्शन-पूजन और सत्संग कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रधान बीरेंद्र यादव, महेंद्र यादव, रामबिलास यादव, राधेश्याम यादव, श्रवण यादव, दयाराम, जगत नारायण यादव, रामकरन यादव, रामउग्रह यादव, राजेश यादव और रामसागर यादव समेत सैकड़ों ग्रामीण व भक्त जुटे हुए हैं।
बताया गया कि सरया गांव महंत जी की जन्मभूमि है, इसलिए वे हर वर्ष यहां स्थित आश्रम पर आते हैं। उनके आगमन को लेकर कई महीनों से तैयारियां चल रही थीं।
ग्राम प्रधान बीरेंद्र यादव ने बताया कि महाराज जी ने मात्र 11 वर्ष की उम्र में घर छोड़कर गढ़वा घाट कुटी में संन्यास ग्रहण कर लिया था और साधु-संतों की सेवा में लग गए थे। वर्ष 1983 में स्वामी हरशंकरानंद जी महाराज के बाद उन्होंने मुख्य मठाधीश की गद्दी संभाली। तभी से वे प्रतिवर्ष सरया आश्रम पहुंचकर भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।
क्षेत्र के लोगों के लिए यह आश्रम आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र माना जाता है।