शादी के 10 साल बाद मां बनीं दिव्यांका त्रिपाठी, जुड़वां बेटों को दिया जन्म

 

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी मां बन गई हैं। उन्होंने जुड़वां बेटों को जन्म दिया है, जिसके बाद कपल की खुशी का ठिकाना नहीं है।

दिव्यांका और विवेक ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर कर फैंस को यह गुड न्यूज दी। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि “हमने भगवान से खुशियां मांगीं, उन्होंने कहा- डबल लो”। साथ ही कपल ने अपने दोनों बेटों को प्यार से “करण अर्जुन” बताया।

41 साल की उम्र में दिव्यांका त्रिपाठी को मां बनने का सुख मिला है। कपल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि अब उनकी जिंदगी पहले से ज्यादा खूबसूरत हो गई है और वे पैरेंटहुड के इस नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने फैंस से अपने और नवजात बच्चों के लिए ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद मांगा।

हाल ही में दिव्यांका और विवेक ने मैटरनिटी फोटोशूट और बेबी शॉवर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया था।

कपल की इस खुशखबरी पर टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों और फैंस ने बधाई दी। सुरभि ज्योति, करिश्मा तन्ना, अंकिता लोखंडे, पूजा गौर, जेमी लीवर, आरती सिंह और अमित टंडन समेत कई सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।