काँग्रेस जनों ने मनाई पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि

 

चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली द्वारा मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय चंद्रा त्रिपाठी कांग्रेस भवन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरु जी  की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने कहा था कि “विफलता तभी होती है, जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं।” देश की आजादी के बाद उन्होंने आईआईटी, आईआईएम, इसरो, एम्स, विश्वविद्यालयों और बड़े बाँधों की स्थापना कर आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी।

उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और करीब नौ वर्ष जेल में रहे। देश के सभी नागरिकों को भारत माता मानते हुए उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा को ही सच्ची देश सेवा बताया।

कार्यक्रम में मधु राय, तौफीक खान, गंगा प्रसाद, समर बहादुर सिंह, गुलाब राम, बदरूद्वजा अंसारी, विजय कुमार सिंह, रामौतार यादव, श्रीकांत पाठक, जुगल किशोर, इंद्रजीत मिश्रा, राकेश सिंह, राकेश पाठक, मिठाई राम, संजय मिश्रा, संतोष चौबे, पंकज तिवारी और श्लोक तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सह प्रवक्ता शिवेंद्र मिश्रा ने किया।