एमडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं नर्सिंग में मनाया गया बाल दिवस, दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

 

चंदौली। एमडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं नर्सिंग कॉलेज में बाल दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. बीके वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायरेक्टर डॉ. बीके वर्मा ने सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और समाज की सबसे अनमोल धरोहर हैं। उनके बेहतर भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अच्छे संस्कार और उचित मार्गदर्शन देना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। जरूरत है कि उसे पहचानकर प्रोत्साहित किया जाए और आगे बढ़ने के लिए सही अवसर उपलब्ध कराए जाएं। बाल दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं है, बल्कि बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर भी है।

इस मौके पर नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल यमन कुमार सिंह और फार्मेसी कॉलेज के प्रिंसिपल अजीत कुमार सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में सहायक प्रोफेसर रोहित राय, प्रतिमा सरकार, अमित कुमार, सोनम, याशमीन खान, विनीता, सुशील, धर्मेंद्र, आरती, धीरेंद्र, अजीत, दिलीप और रिंकू सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बाल दिवस के महत्व पर विचार साझा किए गए। वक्ताओं ने बच्चों को बेहतर शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। अंत में सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर विकास की कामना की। उत्साहपूर्ण माहौल में कार्यक्रम का समापन हुआ।