Chanduali News: नाबालिक युवती को साथ बहला फूसलाकर ले जाने वाला युवक व दुष्कर्म करने वाले युवक को  थाना चकिया पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

 

Chanduali News:  पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार महोदय चन्दौली के निर्देशन मे, व अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन सुखराम भारती के आदेशानुसार चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण , वांछित/वारंटी अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी चकिया श्री रघुराज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी द्वारा गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 13.10.2023 को थाना चकिया पर पंजीकृत मु.अ.सं. 292/2023 धारा 363/366/376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट व 3(2)(v) एससी / एसटी एक्ट से संबंधित अभियुक्त 1.सतीश प्रजापति पुत्र सन्तोष प्रजापति 2. निलेश साहनी पुत्र विजयमल साहनी निवासीगण ग्राम जंगल चुड़िया पुरानाडीह थाना चकिया जनपद चन्दौली को दिनांक 14.10.2023 को चुड़िया जंगल पहाड़ी से समय 11.25 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्तगण के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 


घटना/पूछताछ विवरण-  

वादी की नाबालिग पुत्री को दिनांक 10.10.2023 जो चौधरी चरण सिंह इण्टर कालेज शिकारगंज पढने के लिये गयी थी, को अभियुक्तगण द्वारा वादी की पुत्री को मोटरसाइकिल पर बैठाकर बहला फूसलाकर पहले अहरौरा भण्डारी माता मन्दिर ले जाया गया। वहां से वापस अपने घर ले आए तथा फिर अभियुक्त सतीश द्वारा खेत मे बने म़ड़ई मे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।  


गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-


1. सतीश प्रजापति पुत्र सन्तोष प्रजापति निवासी ग्राम जंगल चुड़िया पुरानाडीह थाना चकिया जनपद चन्दौली।


2. निलेश साहनी पुत्र विजयमल साहनी निवासी ग्राम जंगल चुड़िया पुरानाडीह थाना चकिया जनपद चन्दौली।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण -

1.    थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी थाना चकिया जनपद चन्दौली। 

2.    उ0नि0 गिरीशचन्द्र राय चौकी प्रभारी शिकारगंज थाना चकिया जनपद चन्दौली ।

3.    हे0का0 अनुज कुमार यादव थाना चकिया जनपद चन्दौली।

4.    का0 वीरबहादुर थाना चकिया जनपद चन्दौली ।

5.    का0 शिवांशु सिंह थाना चकिया जनपद चन्दौली ।